अंबाला (एकता): हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने टांगरी नदी में मृ+त मिले युवक के परिजनों को सिविल अस्पताल पहुंचकर ढांढस बंधाया। बता दें कि उन्होंने परिजनों से घटना के बारे जानकारी ली। मीडिया सूत्रों के अनुसार अनिल विज ने पीड़ित परिवार को 4 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की।
परिजनों ने गृह मंत्री को बताया कि पिछले 2 दिनों से संदीप घर से गायब था लेकिन उसका शव टांगरी नदी में पड़ा मिला। उन्होंने कहा कि बाढ़ की वजह से अंबाला में लोगों का काफी नुक्सान हुआ है। नुक्सान की भरपाई तो नहीं की जा सकती, लेकिन जितना सहयोग होगा वह किया जाएगा। इस अवसर पर सिविल अस्पताल के पीएमओ डा. राकेश सहल, डा. विनय गोयल, भाजपा नेता आशीष गुलाटी एवं अन्य मौजूद रहे।







