Home Ambala हरियाणा के पहलवानों का एशियन गेम्स के लिए भारतीय कुश्ती टीम के...

हरियाणा के पहलवानों का एशियन गेम्स के लिए भारतीय कुश्ती टीम के ट्रायल में हुआ चयन

204
0

अंबाला (एकता): हरियाणा के खिलाड़ियों ने कुश्ती में अपनी पहचान बनाई हुई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रदेश के पहलवानों का डंका बजता रहा है। वह देश के साथ-साथ अपने प्रदेश का नाम भी रोशन करते रहते हैं। बता दें कि एशियन गेम्स के लिए सीनियर भारतीय कुश्ती टीम के ट्रायल में पहले दिन 12 सदस्यों में 11 पहलवानों का चयन हुआ।

मीडिया सूत्रों के अनुसार चीन के हांगझोऊ में होने वाले एशियन गेम्स के लिए दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में ट्रायल लिए जा रहे हैं। बता दें कि इस प्रतियोगिता के लिए रोहतक की पूजा (50), रोहतक की मानसी (57), सोनीपत की सोनम (62), हिसार की किरण (76) शामिल है। ऐसे ही कई और खिलाड़ियों के नाम दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here