Home Ambala CM खट्टर ने करनाल में मृत+कों के परिजनों को सौंपी 24 लाख...

CM खट्टर ने करनाल में मृत+कों के परिजनों को सौंपी 24 लाख रुपए की सहायता राशि

157
0

करनाल (एकता): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को प्राकृतिक आपदा बा#ढ़ की वजह से जान गंवाने वाले 6 मृत+कों के परिजनों को 24 लाख की सहायता राशि सौंपी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आज प्रदेश के 8 जिलों में 35 लोगों के परिजनों को सहायता राशि सौंपी गई है। सभी के खाते में आरटीजीएस से पैसे पहुंच जाएंगे।

जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवार पहचान पत्र की वजह से आज हर व्यक्ति का डाटा है। कोई भी मुआवजा राशि देने के लिए बस उस व्यक्ति को वेरिफाई करना होता है। वेरिफाई होते ही मुआवजा राशि दे दी जाती है।

किसान व अन्य कोई नुकसान के लिए हरियाणा सरकार ने क्षतिपूर्ति पोर्टल खोल दिया है। इस पोर्टल पर 7 दिन में वेरिफाई किया जाएगा और इसके बाद मुआवजा दे दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं खुद सिरसा व फतेहाबाद गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here