Home Ambala देश सेवा के लिए बीजेपी सबसे बेहतर और बड़ा मंच: ओम प्रकाश...

देश सेवा के लिए बीजेपी सबसे बेहतर और बड़ा मंच: ओम प्रकाश धनखड़

176
0

चंडीगढ़ (एकता): सोनीपत विधानसभा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, महेंद्रगढ़ और सांपला में प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब और होडल, हथीन तथा पटौदी विधानसभा में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष औमप्रकाश धनखड़ ने पन्ना प्रमुख सम्मेलन में शामिल होकर कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। बता दें कि मिशन 2024 की विजय के लिए भाजपा लगातार संगठन को और अधिक मजबूत करने में दिन रात एक किए हुए हैं। जून महीने में एक ही दिन में तीन-तीन लोकसभा स्तर की रैलियां और दो पन्ना प्रमुख सम्मेलन भाजपा आयोजित कर संगठन के कौशल का लोहा मनवा चुकी है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार रविवार को भी हरियाणा में एक साथ छह विधानसभा क्षेत्रों में पन्ना प्रमुख सम्मेलन कर भाजपा ने अपनी संगठनात्मक ताकत का दूसरे राजनीतिक दलों को अहसास कराया है। धनखड ने कहा कि मोदी सरकार ने एक झटके में धारा-370 को समाप्त किया। यह सब आपके आशीर्वाद से हो पाया। आपने मोदी जी को दो-दो बार प्रधानमंत्री बनाया है। 2024 में नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है और इस बार भी आप लोगों ने हरियाणा की 10 की 10 सीटें मोदी जी की झोली में डालनी है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज 40 विधानसभाओं में पन्ना प्रमुख सम्मेलन कर लिए गए हैं।

धनखड़ ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस पार्टी हुड्डा परिवार तक सिकुड़कर रह गई है। कांग्रेस के जो कद्दावर नेता थे वो आज भाजपा परिवार के सदस्य हैं। कांग्रेस अंदरूनी झगड़ों से जूझ रही है और प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति बहुत ही कमजोर हो चुकी है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने पन्ना प्रमुखों को पार्टी की बड़ी ताकत बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा की रीति व नीति है कि पन्ना प्रमुख में से ही कोई प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व पार्टी अध्यक्ष सहित अन्य पदों पर विराजमान होकर देश की सेवा करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here