Home Ambala एशियाई गेम्स में दिखेगा हरियाणा के पहलवानों का दबदबा, 17 खिलाड़ियों का...

एशियाई गेम्स में दिखेगा हरियाणा के पहलवानों का दबदबा, 17 खिलाड़ियों का टिकट हुआ पक्का 

233
0

अंबाला (एकता): कुश्ती का नाम आते ही हरियाणा का नाम सबकी आंखों के सामने आता है। दरअसल प्रदेश के खिलाड़ियों ने कुश्ती में अपनी पहचान बनाई हुई है। बता दें कि चीन में होने वाले इस बार एशियन गेम्स के लिए हरियाणा के करीब 17 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। मीडिया सूत्रों के अनुसार चयनित 18 में से 17 पहलवान हरियाणा के हैं और 1 पहलवान पंजाब से है।

बताया जा रहा है कि एशियन गेम्स के लिए सीनियर भारतीय कुश्ती टीम के ट्रायल में दूसरे दिन भी हरियाणवी ही छाए रहे। महिलाओं के बाद फ्रीस्टाइल वर्ग के ट्रायल में भी सभी छह भारवर्ग में हरियाणा के पहलवानों ने अपना चयन कराया है। 17 पहलवानों ने अपना टिकट पक्का कर लिया है। चीन के हांगझोऊ में होने वाले एशियन गेम्स के लिए दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में ट्रायल आयोजित किए गए थे।

महिला वर्ग में पूजा (रोहतक, 50 किलोग्राम), अंतिम (हिसार, 53), मानसी (रोहतक, 57) सोनम (सोनीपत, 62), राधिका (हिसार, 68), किरन (हिसार, 76) शामिल है। अमन (झज्जर 57, किलोग्राम), विशाल (झज्जर, 65), यश (सोनीपत, 74), दीपक पूनिया (झज्जर, 86), विक्की (हिसार, 97) व सुमित (झज्जर, 125) का चयन हुआ है। ग्रीको रोमन वर्ग में ज्ञानेंद्र (सोनीपत, 60 किलोग्राम), नीरज (सोनीपत, 67), विकास (झज्जर, 77), सुनील (रोहतक, 87), नरेंद्र चीमा (पंजाब, 97) व नवीन (सोनीपत, 130) शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here