कुरुक्षेत्र, 22 जनवरी -भारत में स्वच्छ भारत सर्वेक्षण 2.0 का आगाज हो चुका है। इस स्वच्छ भारत सर्वेक्षण के तहत हमारा थानेसर स्वच्छ थानेसर के सपने को पूरा करना है। इस सपने को साकार करने का आगाज ऐतिहासिक स्थल शेख चेहली मकबरे से स्वयं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया था। अब शहर के एक-एक नागरिक के सहयोग से थानेसर शहर को स्वच्छ बनाने का एक महा अभियान नगर परिषद की तरफ से शुरू कर दिया गया है। इसकी कमान उपायुक्त नेहा सिंह और डीएमसी पंकज सेतिया ने संभाल ली है।
डीएमसी पंकज सेतिया ने कहा कि हमारा थानेसर स्वच्छ थानेसर अभियान के तहत नगर परिषद की तरफ से नेकी दीवार रेड क्रॉस के पास आयोजित कार्यक्रम में आम नागरिकों से प्रशासन के मन की बात को सांझा किया। डीएमसी पंकज सेतिया ने कौशिक क्लाशिश के सहयोग से 5 रिडयूज, रियूज और रिसाईकिल(आरआरआर) वैन को हरी झंडी देकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि यह आरआरआर वैन शहर के हर वार्ड से पुरानी किताबें, पुराने वस्त्र, पुराने जूते, पुराने खिलौनों को एकत्रित करेंगी। इन वस्तुओं को नप के सेक्टर 8, नेकी की दीवार व केडीबी की दुकान नंबर 50 पर एकत्रित करेेंगी, यहां से इन वस्तुओं का रिसाईकिल करके अन्य उत्पाद बनाने में प्रयोग किया जाएगा।







