अंबाला (एकता): कहते हैं कि ‘मंजिल उन्हीं को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता हौसलों से ही उड़ान होती है। ऐसा ही कुछ हरियाणा की बेटी दीपिका देशवाल ने कर दिखाया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार दीपिका ने देश का नाम रोशन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। उसने संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के एक शिखर सम्मेलन में भाषण दिया। कानून अधिकारी दीपिका देशवाल न्यूयॉर्क शहर में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में भाषण देने वाली पहली और सबसे कम उम्र की भारतीय लड़की बनी है।

बताया जा रहा है कि संयुक्त राष्ट्र अमेरिका में लगातार तीन बार मानव अधिकार को लेकर दीपिका देशवाल में अपना भाषण दिया। दीपिका का नाम गिनीज बुक में भी एक रिकॉर्ड के रूप में दर्ज हो गया है। वह मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली हैं। वह मानव अधिकार व वुमन राइटस के लिए लगातार लोगों को प्रेरित और जागरूक करते आई है।

दीपिका ने बताया कि किस तरीके से 150 राज्यों से आए हुए लोगों ने संयुक्त राष्ट्र अमेरिका में उनको सुना और उनके भाषण के बाद तालियों की गूंज ने उन्हें बहुत प्राउड फील कराया।







