Home Haryana 51 शक्तिपीठों में से एक है माता मनसा देवी का मंदिर, पेड़...

51 शक्तिपीठों में से एक है माता मनसा देवी का मंदिर, पेड़ पर धागा बांधने से पूरी होती है मनोकामना

243
0

पंचकूला (एकता): हमारे भारत मेें काफी मंदिर हैं। जिनका अपना खास महत्व है। अगर बात करें हरियाणा की तो वहां भी कई मंदिर हैं। जिनकी खूबसूरती हर किसी की आंखों में समाई हुई हैं। हरियाणा में वैसे तो हर शक्तिपीठ का अपना इतिहास है। हर एक ऐतिहासिक मंदिर में अपना रोचक और अनोखा रहस्य छिपा हुआ है। बता दें कि पंचकूला में स्थित माता मनसा देवी का मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक है। मीडिया सूत्रों के अनुसार ये काफी खास मंदिर है।

कहते हैं कि जहां माता का मस्तिष्क गिरा था। जिसके चलते इस मंदिर का नाम मनसा देवी रखा गया। यहां आने वाले हर एक श्रद्धालु की मनोकामना पूरी होती है। जो सच्चे मन से दरबार में आता है, माता उसको निराश नहीं करती। वह श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है यह मनसा देवी का मंदिर। बताया जा रहा है कि नवरात्रों में यहां श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती है। मंदिर में हर तरह के लोग माथा टेकने के लिए आते हैं।

मनसा देवी के दर्शन करने से आपके सभी कष्ट और पीड़ाएं दूर हो जाती हैं। मनसा देवी का ये खूबसूरत मंदिर शिवालिक पहाड़ियों पर बसा हुआ है। लोगों की आस्था है कि यहां पेड़ पर धागा बांधने से आपकी हर मनोकामना पूरी हो जाती है। बाहरी राज्यों से भी कई पर्यटक यहां घूमने के लिए आते हैं। उनकी इस मंदिर के प्रति गहरी आस्था है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here