Home Haryana हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्टर ने PM मोदी से की मुलाकात,...

हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्टर ने PM मोदी से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

178
0

चंडीगढ़ (एकता): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मीडिया सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री खट्टर ने प्रधानमंत्री आवास पहुंचकर पीएम से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर चर्चा की। जानकारी के मुताबिक मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री खट्टर ने अरावली इलाके में बनने जा रहे सफारी पार्क के शिलान्यास के लिए प्रधानमंत्री से समय मांगा।

उन्होंने कहा कि रेवाड़ी में बनने वाले एम्स के शिलान्यास के लिए भी प्रधानमंत्री को निमंत्रण दिया गया है। लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर केंद्र सरकार की जितनी भी योजनाएं थी, हरियाणा में अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की जानकारी और प्रगति उनके साथ सांझा की। बताया जा रहा है कि खट्टर ने पिछले 3 दिन से जो कई जगह अत्याधिक बारिश और हिमाचल से आने वाले पानी की वजह से उत्पन्न हुई स्थिति की जानकारी प्रधानमंत्री को दी।

हरियाणा में पानी की वजह से हिमाचल प्रदेश की अपेक्षाकृत कम नुकसान हुआ। एक दिन पहले तक जो पानी का स्तर बढ़ने की स्थिति आई थी, वहां धीरे-धीरे हालात सामान्य हुए हैं। यमुना में एक बार 3 लाख 60 हजार क्युसेक तक पानी का स्तर गया। हालांकि अब 3 लाख क्युसेक से नीचे यमुना का पानी आया। प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना हमारे प्रदेश के सभी 6500 गांव में पूरी हुई। भारत नेट परियोजना के अंतर्गत गाँव को इंटरनेट से जोड़ने की मुहिम पूरी हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here