रोहतक (एकता): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर रविवार को रोहतक और सोनीपत का दौरा करेंगे। बता दें कि वह रोहतक में पदमश्री किशन दास और स्वर्गीय चौधरी चांदराम के स्टैचू का अनावरण करेंगे। मीडिया सूत्रों के अनुसार रविवार दोपहर बाद मुख्यमंत्री रोहतक में ही प्रेस वार्ता करेंगे।
जानकारी के मुताबिक सोनीपत के खरखौदा में स्वर्गीय कुशल सिंह दहिया और स्वर्गीय ब्रिगेडियर होशियार सिंह दहिया के स्टेचू का मुख्यमंत्री अनावरण करेंगे। शाम को मुरथल में दीनबंधु चौधरी छोटू राम विश्वविद्यालय में 135 फुट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का भी अनावरण करेंगे।







