करनाल : चन्द्रिका ( TSN)-चुनाव नजदीक है, बीजेपी की एक लिस्ट आ चुकी है, इंतजार दूसरी लिस्ट का है. ऐसे में सीएम मनोहर लाल ने मीडिया के सामने अपनी बात रखते हुए कहा कि पार्लियामेंट्री बोर्ड का काम है, हम तो चाहते हैं कि जल्द निकाले , अभी 195 लोगों की लिस्ट हो गई है, आचार संहिता से पहले उम्मीद है, पार्टी की सारी गतिविधियां बड़ी तेज़ी से चल रही हैं, हमारी भी आज हरियाणा चुनाव समिति के कुछ लोगों को आज मीटिंग के लिए बुलाया गया है और 8 मार्च को पार्लियामेंट्री बोर्ड के सामने मीटिंग होगी।
जेजेपी के हिसार या भिवानी लोकसभा सीट देने की चर्चा पर कहा ये
जेजेपी के हिसार या भिवानी लोकसभा सीट देने की चर्चा पर कहा कि ये सब पार्लियामेंट्री बोर्ड तय करेगा। उनसे पूछा गया कि जिस तरीके से मध्यप्रदेश और राजस्थान का चुनाव मोदी की गारंटी पर लड़ा गया , हरियाणा का चुनाव विधानसभा का मोदी की गारंटी पर होगा या मनोहर लाल की गारंटी पर उस पर सीएम मनोहर लाल ने कहा कि गारंटी तो मोदी जी की होगी, हम तो भरोसा दे सकते हैं हर बात का, की हम उस गारंटी को पूरा करेंगे जी मोदी देंगे। वहीं करनाल लोकसभा से चुनाव कौन लड़ेगा इस पर भी सीएम ने कहा कि ये पार्लियामेंट्री बोर्ड तय करेगा। वहीं सीएम मनोहर लाल ने कहा कि अप*राध कम हो रहा है, अप*राध खतम हो जाएगा इस बात की गारंटी मैं नहीं लेता पर पूरा प्रयास है कि क्राइम कम हो।







