फरीदाबाद (एकता): सावन के महीने में लाखों कांवड़ियों की भगवान शिव के प्रति गहरी आस्था है। वह पूरे रीति-रिवाजों से अपने-अपने मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए पैदल यात्रा कर रहे हैं। वह कांवड़ यात्रा पर निकले हुए हैं। उनकी आस्था देख हर कोई हैरान है। इनमें से एक महादेव का ऐसा भक्त है जो इतनी छोटी उम्र में यात्रा पर निकला है। कहते हैं कि अगर मन में कोई भी काम करने का हौसला हो तो मंजिलें आपको रोक नहीं सकती।

मीडिया सूत्रों के अनुसार ऐसी ही श्रद्धा 10 साल के हेमंत ने दिखाई। उसने हरिद्वार से लेकर होडल तक कांवड़ यात्रा करने की सोची। महादेव के भक्त पूरी तरह से भक्ती में लीन हैं। बता दें कि अब हेमंत हरिद्वार से चलकर फरीदाबाद पहुंच चुका है। बताया जा रहा है कि ऐसे कई लोग हैं जो इस यात्रा पर हस साल जाते हैं। इस 10 साल के बच्चे ने 4 तारीख को हरिद्वार से कांवड़ उठाई थी। हरियाणा के होडल में उसने गांव में शिव मंदिर पर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। उनके हौसले को देखकर हर कोई हैरान है। वह बच्चे पर गर्व महसूस कर रहे हैं। हेमंत की यह हिम्मत सभी लोगों को एक नई प्रेरणा देती है।

गौरतलब है कि जहां एक ओर पूरे देश में बारिश ने कह+र मचाया हुआ है। हर जगह बस पानी ही पानी नजर आ रहा है। लोग बेरोजगार हो रहे हैं। खाने को कुछ नहीं मिल रहा। लेकिन फिर भी उनको कहीं न कहीं से खाना जरूर मिल रहा है। कहते हैं कि भक्तों की श्रद्धा अपने आराध्य के लिए अटूट है।








