Home Haryana सावन महाशिवरात्रि आज: व्रत में रखें इन बातों का खास ख्याल, जानें...

सावन महाशिवरात्रि आज: व्रत में रखें इन बातों का खास ख्याल, जानें कैसे करें भगवान शिव की आराधना

167
0

दिल्ली (एकता): आज हर जगह महाशिवरात्रि मनाई जा रही है। मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। बड़ी-बड़ी लाइनों में लोग शिवलिंग पर दूध का जलाभिषेक करने को लेकर खड़े हैं। लोगों की भगवान शिव के प्रति गहरी आस्था देखने को मिल रही हैं। मान्यता है इस व्रत को करने से मनुष्य के जीवन के सारे दुख दूर हो जाते हैं और उस पर भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इस साल सावन शिवरात्रि व्रत 15 जुलाई दिन शनिवार को मनाया जा रहा है।

सावन माह भगवान शिव को अतिप्रिय है। कहते हैं इस दिन पूरे विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को भगवान शिव का आशीर्वाद मिलता है। सूत्रों के मुताबिक महाशिवरात्रि हिंदुओं का एक प्रसिद्ध त्योहार है। महाशिवरात्रि का त्योहार शनिवार को हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जा रहा है। वह व्रत और पूजा करने से जल्द ही खुश होते हैं।

                        व्रत में कुछ बातों का रखें खास ध्यान 

  • बता दें कि अगर आप शिवरात्रि के दिन व्रत रखते हैं तो एक समय ही फल खाना चाहिए।
  • आप एक ही समय भोजन कर सकते हैं। हालांकि जो फलाहार व्रत करते हैं वह कोई भी फल खा सकते हैं। इस दिन गेहूं या चावल नहीं खाना चाहिए।
  • शिवरात्रि के दिन चार प्रहर की पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन पूजा जरूर करें और कथा भी पढ़ें।
  • इस साल सावन शिवरात्रि पर कई दुर्लभ योग का संयोग बन रहा है।
  • शिवरात्रि व्रत खोलने के लिए गंगाजल, जल, दूध दही, शुद्ध देशी घी, शहद, पंच रस, इत्र, गंध रोली, मौली जनेऊ, आम्र मंजरी, जौ की बालें, पुष्प, पूजा के बर्तन, कुशासन, मदार पुष्प, पंच मिष्ठान्न, बेलपत्र, धतूरा, भांग, बेर, गुलाल, अबीर, भस्म, सफेद चंदन, पंच फल, दक्षिणा,  गन्ने का रस, कपूर, धूप, दीप, रूई, मलयागिरी, चंदन, शिव जी और मां पार्वती की श्रृंगार की सामग्री आदि का सामान चाहिए।
  • सावन शिवरात्रि के दिन सूर्योदय से पहले नहाना चाहिए। इस दिन कई लोग निराहार या निर्जल व्रत भी रखते हैं।
  • मंदिरों में कई भक्त हलवा या खीर, बेल का फल का भोग चढ़ाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here