Home Haryana दुष्यंत चौटाला का ऐलान, जेजेपी स्थापना दिवस अगली सरकार बनाने का होगा...

दुष्यंत चौटाला का ऐलान, जेजेपी स्थापना दिवस अगली सरकार बनाने का होगा ट्रेलर

210
0

रोहतक (अंकुर कपूर): रोहतक पहुंचे दुष्यंत चौटाला ने बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन में ऐलान किया कि भिवानी में जेजेपी स्थापना दिवस पर सरकार बनाने का ट्रेलर होगा। दुष्यंत चौटाला रोहतक में स्थापना दिवस के लिए कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बॉन्ड पॉलिसी का विरोध कर रहे एमबीबीएस छात्रों से भी मुलाकात की। साथ ही उन्हें आश्वासन दिया कि वे स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों से बात कर इस समस्या का समाधान करेंगे। इस मामले में मुख्यमंत्री से बात करेंगे। एमबीबीएस छात्र भी उपमुख्यमंत्री के इस आश्वासन से संतुष्ट नजर आए।

भिवानी में 9 दिसंबर को जेजेपी अपना स्थापना दिवस मना रही है। जिसमें शक्ति प्रदर्शन करने के लिए उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला प्रदेश के हर जिले में जाकर कार्यकर्ताओं से रू-ब-रू हो रहे हैं। इसी कड़ी में आज वे रोहतक पहुंचे और सर्किट हाउस में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने यहां ऐलान कर दिया कि स्थापना दिवस अगली सरकार बनाने के लिए ट्रेलर होगा। जिसके लिए कार्यकर्ताओं को संगठित होकर काम करना पड़ेगा और ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता उस स्थापना दिवस की रैली में पहुंचे।

उन्होंने अगली सरकार कांग्रेस पार्टी की बनने को लेकर भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पहले भूपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस पार्टी को संभाल ले। उसके बाद सरकार बनाने की सोचे। कांग्रेस पार्टी टूटी जा रही है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सचिन पायलट को गद्दार की कहा जाना इसका उदाहरण है। हरियाणा में भी किरण चौधरी व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के बीच ठनी हुई है। राहुल गांधी को सद्दाम हुसैन कहे जाने के बयान पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि किसी की वेशभूषा से इस तरह की टिप्पणी करना गलत है और वह इसके पक्ष में नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा जजपा गठबंधन जनहित के काम करने में लगा हुआ है।

किसानों के लिए हर बेहतर काम सरकार द्वारा किया जा रहा है। गेहूं और धान की खरीद में किसानों को कोई दिक्कत नहीं आने दी गई है। गठबंधन का जो कॉमन मिनिमम प्रोग्राम था उसमें से ज्यादातर बातें पूरी हो चुकी हैं और जो बचे हुए काम है वह भी आने वाले समय में पूरे हो जाएंगे। बॉन्ड पॉलिसी का विरोध कर रहे एमबीबीएस छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने सर्किट हाउस में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से मुलाकात कर अपनी मांग उनके सामने रखी।

दुष्यंत चौटाला ने भी उन्हें आश्वासन दिया कि वह इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों से मुलाकात करेंगे इस समस्या का समाधान निकालेंगे और इस मामले में मुख्यमंत्री से बात करेंगे। जिसके बाद छात्रों का कहना है कि उन्हें एक उम्मीद जगी है कि उनकी मांगे पूरी हो सकती है। लेकिन जब तक मांगे पूरी नहीं होंगी उनकी हड़ताल इसी तरीके से जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here