Home Accident स्कूल बस हादसे में लापरवाही: मुख्यमंत्री ने नारनौल परिवहन विभाग के 5...

स्कूल बस हादसे में लापरवाही: मुख्यमंत्री ने नारनौल परिवहन विभाग के 5 अधिकारियों पर की अनुशासनात्मक कार्रवाई

208
0

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महेंद्रगढ़ जिले के कनीना के पास स्कूल बस दुर्घटना में हुई लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए नारनौल जिला परिवहन कार्यालय के पांच अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ हरियाणा सिविल सेवा (पी. एंड ए) नियम 7 के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

मुख्यमंत्री सैनी, जो सड़क दुर्घटनाओं को लेकर विशेष रूप से संवेदनशील माने जाते हैं, ने विधानसभा में इस हादसे की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया था। जांच पूरी होने के बाद लापरवाही की पुष्टि होने पर यह कदम उठाया गया।

कार्रवाई के दायरे में आए अधिकारियों में उस समय कनीना में तैनात रहे पुलिस उपाधीक्षक (तत्कालीन जिला परिवहन अधिकारी) राजकुमार, मनोज कुमार, सहायक सचिव प्रदीप शर्मा, दिवंगत मोटर व्हीकल अधिकारी अनिल कुमार और परिवहन उप निरीक्षक नवीन शामिल हैं।

गौरतलब है कि इस दर्दनाक हादसे में सात स्कूली बच्चों की जान चली गई थी और 11 अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए थे। सरकार की ओर से मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई गई थी, जिसमें प्रशासनिक लापरवाही सामने आई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here