Home Haryana दिल्ली के जंतर-मंतर पर 4 दिन से धरने पर बैठे पहलवानों का...

दिल्ली के जंतर-मंतर पर 4 दिन से धरने पर बैठे पहलवानों का समर्थन करने पहुंचे करण चौटाला और सत्यपाल मलिक

273
0

हरियाणा (एकता): भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग को लेकर देश के पहलवान दिल्ली में जंतर-मंतर पर 4 दिन से धरने पर बैठे हुए हैं। अब इन पहलवानों को राजनीतिक पार्टियों का समर्थन भी मिल रहा है। मीडिया सूत्रों के अनुसार बुधवार को इंडियन नेशनल लोकदल के नेता करण सिंह चौटाला ने दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचकर पहलवानों का समर्थन किया। बता दें कि राजनीतिक पार्टियां पहलवानों के घर भी जाकर उनके परिजनों से मिलने लगे हैं। वहीं आज करण सिंह चौटाला ने कहा कि मैं इन खिलाड़ियों के परिवार के नाते यहां पहुंचा हूं। मेरा समर्थन इनके साथ। मेरे पार्टी विशेष का समर्थन भी इन खिलाड़ियों के साथ है। इन खिलाड़ियों को न्याय मिलना चाहिए।

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक भी जंतर-मंतर पर बैठे पहलवानो के समर्थन में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बजरंग पुनिया, साक्षी मालिक और विनेश पोगट से बातचीत की। उसके बाद सत्यपाल मालिक ने कहा कि खिलाड़ियों को इंसाफ मिलना चाहिए। इस पूरे मामले में कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। खिलाड़ी किसी राज्य के नहीं बल्कि पूरे देश के हैं। खिलाड़ियों ने देश का कई बार मान बढ़ाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here