Home Accident हिसार में बच्चों से भरी स्कूल बस में लगी भयानक आग, चालक...

हिसार में बच्चों से भरी स्कूल बस में लगी भयानक आग, चालक की सूझबूझ से बची जान

271
0

हिसार (एकता): हिसार के आदमपुर क्षेत्र के गांव कालीरावण के पास उस समय अफरातफरी मच गई जब एक स्कूल बस में अचानक भीषण आग लगी। बता दें कि जिस समय यह घटना हुई उस समय बस में बच्चे भी सवार थे। गनीमत यह रही कि बच्चों को कोई जानि नुकसान नहीं हुआ। मीडिया सूत्रों के अनुसार यह घटना सुखराम मैमोरियल स्कूल में हुई।

बता दें कि सभी बच्चे 10वीं का पेपर देकर घर लौट रहे थे अचानक आदमपुर से दो किलोमीटर दूर नीमवालां अड्डे के पास बस के गियर से धुआं उठने लगा। बस के चालक ने सबसे पहले बच्चों को बस से नीचे उतारा। अपनी सूझबूझ से वह बस को बंद कर नीचे उतर गया। फायर ब्रिगेड़ की गाड़ी ने बस में लगी आग पर काबू पाया। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। सभी बच्चों को स्कूल की दूसरी बस में घर पहुंचाया गया। बस में आग की यह घटना सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here