Home Ambala राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से इन हालातों को लेकर मुलाकात करेंगे हरियाणा के...

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से इन हालातों को लेकर मुलाकात करेंगे हरियाणा के कांग्रेस नेता

145
0

अंबाला (एकता): हरियाणा कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मुलाकात करने जा रहा है। मीडिया सूत्रों के अनुसार प्रदेश में बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात को लेकर वह राज्यपाल से मिलेगा।

मीडिया सूत्रों के अनुसार भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल ज्ञापन सौंपेंगे। हुड्डा ने कहा कि बारिश के पानी में फसलें डूबने से किसान बर्बाद हो रहे हैं।

सरकार को जल्दी ही इसकी भरपाई करनी होगी। सरकार ने जलभराव से निपटने के इंतजाम नहीं किए। लोगों के पास खाने-पीने का समान नहीं है। पशुओं का चारा नहीं है और ऐसे लोगों को तुरंत राहत दिलवाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री एवं विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस का एक शिष्टमंडल कल राज्यपाल से मिलेगा। हालात दिनों दिन खराब होते जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here