कुरुक्षेत्र,11 फरवरी – पिहोवा अंबाला रोड पर नेशनल हाईवे विभाग द्वारा कई किसानों की पेमेंट पेंडिंग है। जिसको लेकर भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी कुछ किसानों के साथ कुरुक्षेत्र डीसी से मिले हैं।
गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि पहले कुरुक्षेत्र डीसी के सामने नेशनल हाईवे विभाग के अधिकारियों ने वादा किया था कि जो फैसला डीसी साहब करेंगे वह मान्य होगा और विभाग की तरफ से कोई अपील नहीं की जाएगी। लेकिन जैसे ही कुरुक्षेत्र डीसी ने फैसला किया उसके बाद NH विभाग ने अपील डाल दी थी। जिसको लेकर आज कुरुक्षेत्र डीसी से मिले है। और कुरुक्षेत्र डीसी ने NH विभाग के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया था। जिसके बाद अधिकारियों ने 7 मार्च का समय मांगा है।
NH के काम को बंद करने की दी चेतावनी
गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि इस मामले को लेकर पहले हमारी बैठक 20 फरवरी की रखी गई थी। लेकिन अब यह बैठक 10 मार्च की पिहोवा में रखी गई है। वहीं गुरनाम सिंह चढूनी ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसानों के हक में 7 मार्च को फैसला नहीं आया तो 10 मार्च को बैठक में बड़ा निर्णय लिया जाएगा।और हाईवे का काम भी बंद किया जाएगा।







