अंबाला (अंकुर कपूर): कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आजकल इंग्लैंड दौरे पर हैं और वहां पर वह लगातार बीजेपी के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। एक बार फिर उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी विचारधारा नफरत फैलाने वाली है। इस पर विज ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दो तरह की एनर्जी होती है एक नेगेटिव और एक पॉजिटिव।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी नेगेटिव एनर्जी से सराबोर हो गए हैं। इसलिए जब मुंह खोलते हैं तो नेगेटिव बातें ही निकलती हैं, चाहे वह देश के लिए हो चाहे देश की पार्टियों के लिए। राहुल गांधी के बयान जिसमें उन्होंने कहा था कि हमें संसद में बोलने नहीं दिया जाता हमारे माइक बंद कर दिए जाते हैं, इस पर हरियाणा के केंद्रीय एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह लोग यहां तो ऐसी बातें करते ही करते हैं लेकिन विदेश में भी जहां पर लोग अपने देश की बढ़ाई करते हैं, यह वहां पर जाकर नेगेटिव बातें देश के बारे में करते हैं जो अच्छी बात नहीं है।







