Home Haryana खुद ट्रैक्टर चलाकर बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला ने लिया...

खुद ट्रैक्टर चलाकर बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला ने लिया जायजा

171
0

अंबाला (एकता): हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने अंबाला जिले के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का जायजा लिया। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से मूसलाधार बारिश ने तबाही मचाई हुई है। कई घरों, सड़कें, डैम सब प्रभावित हुए हैं।

मीडिया सूत्रों के अनुसार इसी सिलसिले में डिप्टी सीएम ने ट्रैक्टर पर प्रभावित लोगों के बीच पहुंचकर उनका हाल जाना। इतना ही नहीं दुष्यंत चौटाला ने उनके साथ दुख साझा किया। इतना ही नहीं उन्होंने आर्मी से और NDRF से हालात की जानकारी ली। चौटाला ने कहा कि जहां नाव से जाना संभव नहीं, वहां हेलिकॉप्टर से राशन व जरुरी सामान घरों की छतों तक पहुंचाया जाएगा। प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर बुलाकर कड़े निर्देश दिए।

लापरवाही बरतने वालों को माफ नहीं किया जाएगा। बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं पर खास ध्यान दिया जाए। जिन-जिन गांवों में पानी भरा हुआ है, वहां चौबीसों घंटे मॉनिटरिंग करें। उन्होंने कहा कि सूखा राशन, टेंट, सोलर लाइट और अन्य जरुरी सामान तुरंत मुहैया करवाने के निर्देश दिए। ग्रामीणों को तुरंत खाने-पीने का सामान, दवाई इत्यादि मुहैया करवाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here