Home Haryana हरियाणा में बारिश ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, आज और कल फिर मौसम...

हरियाणा में बारिश ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, आज और कल फिर मौसम बढ़ाएगा मुसीबतें

206
0

अंबाला (एकता): हरियाणा में कई दिनों से मौसम सुहावना बना हुआ है। बेमौसम बारिश का दौर भी पिछले सप्ताह से जारी है। बता दें कि बारिश ने हरियाणा में रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार प्रदेश में 13.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। सामान्य तौर पर देखा जाए तो बारिश 3.1 एमएम होनी चाहिए थी। सबसे ज्यादा बारिश महेंद्रगढ़ और पलवल में हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि अब फिर 6 मई और 7 को बारिश होने की संभावना जताई गई है। साथ ही आंधी-तूफान भी आ सकता है। इसके बाद 8 मई से मौसम आमतौर पर खुश्क बना रहेगा।

पिछले सप्ताह अंबाला में 20 प्रतिशत अधिक हुई बारिश

अंबाला में पिछले सप्ताह को सामान्य से 20 प्रतिशत ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई। जिससे गर्मी में भी ठंड का अहसास होने लगा। बारिश का असर अभी अगले 5 से 6 दिन तक देखने को मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here