चंडीगढ़ (एकता): हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के जनता दरबार में बदलाव किया गया है। बता दें कि इस शनिवार यानि 8 जुलाई से हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार जनता दरबार लगेगा। मीडिया सूत्रों के अनुसार अंबाला छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में यह दरबार लगाया जाएगा। यहां प्रदेशभर से आए लोगों की अनिल विज समस्याएं सुनेंगे।
जानकारी के मुताबिक जनता दरबार में केवल दोपहर 1 बजे तक ही पहुंचने वाले फरियादियों की समस्याओं को सुना जाएगा। गौरतलब है कि जनता दरबार में गृह मंत्री मौके पर ही लोगों की समस्याओं को सुनते हुए अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के दिशा-निर्देश देते हैं।







