Home Haryana CM मनोहर लाल के दौरे को लेकर फरीदाबाद में नगर निगम कर्मचारियों...

CM मनोहर लाल के दौरे को लेकर फरीदाबाद में नगर निगम कर्मचारियों की छुट्टी रद्द

225
0

फरीदाबाद (एकता): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के दौरे को लेकर नगर निगम कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। सूत्रों के मुताबिक एक अक्टूबर को मुख्यमंत्री फरीदाबाद दौरे पर रहेंगे। जिसे देखते हुए नगर निगम के सभी अभियंताओं की छुट्टी बंद की गई।

इस दिन सभी अधिकारी व अभियंता काम पर रहेंगे। हालांकि यह आदेश नगर निगम आयुक्त ने जारी किया है। बताया जा रहा है कि मनोहर लाल इस दिन मेगा सफाई अभियान में शिरकत करेंगे और बाद में पन्ना प्रमुख को संबोधित करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here