अंबाला (अंकुर कपूर): अंबाला नगर निगम का कार्यभार संभालते हुए सभी निगम सदस्यों को लगभग 2 साल पूरे हो गए हैं और अभी तक नगर निगम सीनियर मेयर को उनका कमरा तक नहीं मिला। वही आज सभी भाजपा के निगम सदस्यों ने नगर निगम में बने एक छोटे से पार्क में जनता दरबार लगाया और बैठकर जनता की समस्या को सुना।
मीडिया से बात करते हुए सीनियर मेयर मीना ढींगरा के प्रतिनिधि ने निगम कमिश्नर को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि नगर निगम में ना केवल भाजपा नेता बल्कि आम जनता की भी अनदेखी हो रही है। अधिकारी सरकार को बदनाम कर रहे हैं। दरअसल जिसकी दुकान बंद होती नजर आती हैं। उस अधिकारी को दिक्कत तो होती ही है और यही हो रहा है। आम जनता के कार्य नहीं हो रहे। इस पर उन्होंने एक ही सटीक जवाब देते हुए कहा कि इसका एक ही कारण है अधिकारियों की नालायकी।







