Home Haryana महिलाओं के लिए खुशखबरी: अंबाला से मुलाना तक चलेगी एक्सक्लूसिव बस, अनिल...

महिलाओं के लिए खुशखबरी: अंबाला से मुलाना तक चलेगी एक्सक्लूसिव बस, अनिल विज ने दिए निर्देश

138
0

अंबाला  | हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। उन्होंने अंबाला से मुलाना तक विशेष महिला बस सेवा शुरू करने के निर्देश दिए हैं, ताकि छात्राओं और कामकाजी महिलाओं को यात्रा में किसी तरह की परेशानी न हो।

मंत्री विज ने मीडिया से बातचीत में बताया कि, “अंबाला से बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां मुलाना यूनिवर्सिटी व आसपास की इंडस्ट्रीज़ में जाती हैं। उनकी सुविधा के लिए अब एक अलग बस सेवा शुरू की जा रही है, जो सिर्फ महिलाओं के लिए होगी।”

महिला सुरक्षा और सुविधा को लेकर अहम कदम

परिवहन मंत्री के इस फैसले के बाद महिला यात्रियों में खुशी की लहर है। उनका कहना है कि इससे न केवल सफर आरामदायक होगा, बल्कि भीड़भाड़ और असुविधा से भी छुटकारा मिलेगा। परिवारों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए अनिल विज का आभार जताया है।

परिवारों को भी मिली राहत

अब महिलाएं अपने कार्यस्थलों और संस्थानों तक बिना किसी चिंता के पहुंच सकेंगी। परिजनों के अनुसार, “महिला यात्रियों के लिए समर्पित बस सेवा शुरू होना एक सराहनीय फैसला है, जो उन्हें न केवल सुविधा देगा बल्कि आत्मनिर्भरता की ओर भी प्रेरित करेगा।”

इस फैसले को महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में एक सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है। यदि ऐसी सेवाएं अन्य रूट्स पर भी शुरू होती हैं, तो यह राज्य में महिला यात्रा को और भी ज्यादा सुरक्षित बना सकती हैं।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here