सोनीपत (एकता): सोनीपत जिले में केएमपी पर ट्रक और पिकअप की ट#क्कर होने से 5 लोगों की मौ+त हो गई जबकि 11 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक हाद@सा उस समय हुआ जब उत्तर प्रदेश के लखीमपुर व हरदोई से पिकअप में सवार होकर झज्जर के गांव रैया आ रहे थे।
सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को खरखौदा के फिरोजपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया, जहां से उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि गाड़ी की टक्कर इतनी तेज थी कि वह पलट गई।
हादसे में गाड़ी सवार चालक रैया निवासी विजय के साथ श्रमिक उत्तर प्रदेश के जिला हरदोई के गांव अखोरा निवासी परमेश्वर (46) व बृजेश (22), जिला पीलीभीत के गांव पतजिया निवासी सर्वेश (28), लखीमपुर खीरी के मुर्तजा अली नगर निवासी भानू (25) की मौ+त हो गई। हादसे में कई अन्य घायल बताए गए है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।







