पलवल : चन्द्रिका ( TSN)- पलवल के हथीन बस अड्डे से लेकर जयंती मोड तक सड़क के बीचों – बीच बिजली के खम्बे लोगों की परेशानी का सबब बन रहे है। इनके कारण यहां से होकर गुजरते समय वाहन चालक आए दिन दुर्घ*टना का शिकार हो रहे है। बिजली विभाग के अधिकारियों की माने तो जल्द ही यहां से बिजली के खम्बों को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
बता दे पलवल – उटावड वाया हथीन स्टेट हाईवे का हरियाणा स्टेट रोड एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ( एचएसआरडीसी ) की तरफ करीब 74 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार किया गया। निर्माण कार्य के दौरान रास्ते से करीब 425 बिजली के खम्बे हटने थे। निर्माण कार्य मे बाधक बने अधिकांश बिजली के खम्बे हटा भी दिए गए। लेकिन हथीन बस अड्डे से जयंती मोड़ तक बहिन के लिए जाने वाली 33 केवी के बिजली के कई खम्बे अभी भी सड़क के बीचों – बीच लगे हुए है, जो कि स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। इनके कारण यहां से होकर गुजरते समय वाहन चालक आए दिन दुर्घटना*ग्रस्त हो रहे हैं और एक बिजली विभाग का कर्मचारी भी अपनी जान गवा चुका है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि जल्द यहां से यह बिजली के खंभे हटाए जाएं। जिससे कि उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
वहीं बिजली विभाग हथीन के एसडीओ कुलदीप यादव की माने तो सड़क के बीचो-बीच लगे 11 केवी की लाइन के बिजली के खम्बे हटा दिए गए है। अब केवल 33 केवी की लाइन के बिजली के खम्बे रह गए है। जिन्हें भी जल्द से जल्द हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।







