Home Haryana पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने भाजपा पर लगाए आरोप…महिलाओ के प्रति...

पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने भाजपा पर लगाए आरोप…महिलाओ के प्रति बढ़े अपराध

188
0
पलवल, 26 अगस्त –पलवल की ओमैक्स सिटी में कांग्रेस नेता सुखबीर फौजी द्वारा आयोजित महिला सम्मलेन को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बावजूद भी पलवल जिले का विकास नहीं किया गया, महिला के प्रति इस सरकार में अपराध बढ़े हैँ । प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद पलवल जिले में विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएगें। साथ ही महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य करेंगे.
महिला सम्मेलन के दौरान पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार व्याप्त है। सरकारी अस्पतालों में लोगों के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं है। पलवल जिले से फरीदाबाद के लिए 32 रेलगाड़ियां चलती थी जिसे भाजपा सरकार में बंद कर दिया गया जिसके चलते हजारों दैनिक यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकारी योजनाओं के नाम पर लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ रहे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने नहीं दिया जाएगा।
कांग्रेस के सरकार में युवाओं को दिया जाएगा रोजगार 
दलाल ने कहा कि कांग्रेस के सरकार में युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। सरकारी स्कूलों को आधुनिक बनाया जाएगा। शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए महिला कॉलेज बनाए जाएगें। बुजुर्गों को घर बैठे पेंशन उपलब्ध कराई जाएगी। बुजुर्गों को 6 हजार रुपए मासिक पेंशन दी जाएगी। कांग्रेस सरकार में 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। वहीं 500 रुपए का गैस सिलेंडर दिया जाएगा। बीमार व्यक्ति का इलाज करने के लिए 25 लाख रुपए तक का खर्च सरकार वहन करेगी। इस मोके पर कांग्रेस नेता सुखबीर फौजी ने भी महिला सम्मलेन को सम्बोधित किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here