Home Haryana पानीपत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अडानी ग्रुप के खिलाफ खोला मोर्चा, बोले-...

पानीपत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अडानी ग्रुप के खिलाफ खोला मोर्चा, बोले- 13 मार्च को राजभवन का घेराव

197
0

पानीपत (अंकुर कपूर): पानीपत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अडाणी ग्रुप के खिलाफ मोर्चा खोला। बता दें कि मॉडल टाउन स्थित पानीपत के वरिष्ठ कांग्रेस नेता वरिंदर उर्फ बुल्ले शाह के आवास पर कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा ने पत्रकार वार्ता कर मौजूदा सरकार पर जड़े कई आरोप। मीडिया सूत्रों के अनुसार इस दौरान अशोक अरोड़ा ने प्रेस वार्ता को  संबोधित किया। जिसमें उन्होंने कहा कि अडाणी ग्रुप के खिलाफ जांच की मांग को लेकर ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने एक फैसला लिया है। जहां 6 मार्च से 10 मार्च तक एक दिन ब्लॉक स्तर पर SBI, LIC के दफ्तरों के बाहर कांग्रेस के कार्यकर्ता पूरे देश में धरना देंगे।

13 मार्च को राजभवन का घेराव होगा। जिसका नाम चलो राजभवन की ओर दिया गया है। राजभवन के सामने कांग्रेस धरना देगी। उन्होंने कहा हिडनबर्ग ने अडाणी समूह के बारे में एक रिपोर्ट प्रस्तुत की। जिसके अंतर्गत विपक्ष ने मांग उठाई की इस मामले की सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से इसकी जांच होनी चाहिए। इतना बड़ा मसला है, पूरे देश का अधिकतम पैसा जो पब्लिक सेक्टर का था। इसके बाद भी सीएम, आरोपी मंत्री को बचाने में जुटे हैं। कोई भी निर्णय आने तक संदीप सिंह का इस्तीफा लिया जाना चाहिए। जांच रिपोर्ट में क्लीन चिट मिलती है तो उन्हें पद दोबारा दे दें।

उन्होंने कहा कि गृहमंत्री अनिल विज को छपने का बहुत शौक है। इसलिए मुद्दा कोई भी हो, उन्हें हर मुद्दे पर टिप्पणी करनी है। हरियाणा प्रदेश के भीतर वे संगठन का काम भी देखते रहे हैं। अगर उस वक्त उनकी भाभी की ट्रांसफर के रुपए लिए गए थे तो उन्हें तभी FIR करवानी चाहिए थी। आरोप लगाने से कुछ नहीं होता। आरोप कोई भी किसी पर भी बहुत आसानी से लगा देता है। जितना भ्रष्टाचार प्रदेश में अब है, इतना पहले की किसी भी सरकार में नहीं था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here