Home Haryana अंबाला के विभिन्न वार्डों से मेयर शक्ति रानी शर्मा की अध्यक्षता में...

अंबाला के विभिन्न वार्डों से मेयर शक्ति रानी शर्मा की अध्यक्षता में सैकड़ों युवाओं ने थामा हजपा का दामन

162
0

अंबाला (अंकुर कपूर): हरियाणा जनचेतना पार्टी कार्यालय, माडल टाऊन अम्बाला शहर में रविवार को शहर की मेयर व हजपा की वरिष्ठ नेत्री शक्ति रानी शर्मा के समक्ष अंबाला शहर के विभिन्न वार्डों से सैकड़ों युवाओं ने पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर हजपा का दामन थामा। मीडिया सूत्रों के अनुसार मेयर शक्ति रानी शर्मा ने आए हुए सभी युवाओं का पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि युवा पढ़े-लिखे होने के बावजूद रोजगार के अभाव में इधर-उधर भटक रहा है।

2005 में जब पहली बार विनोद शर्मा अंबाला के विधायक बने थे तो उन्होंने कहा था कि अब अम्बाला के युवाओं के साथ अन्याय सहन नहीं होगा। उस समय शहर में मूलभूत सुविधाओं का अभाव था। विनोद शर्मा ने शहर की बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सब स्टेशनों का निर्माण करवाया। पूर्व पार्षद बृजलाल सिंगला ने कहा कि शहर की कालोनियों में जो खाली प्लाट पड़े थे, वहां सुंदर पार्कों का निर्माण करवाया। युवाओं के खेलने के लिए सैक्टर-10 के अंदर राजीव गांधी खेल परिसर का निर्माण करवाया।

मेयर शक्तिरानी शर्मा ने सभी युवा साथियों का हजपा में स्वागत करने के बाद कहा कि जो विश्वास आज आपने अपने नेता विनोद शर्मा की नीतियों व पार्टी में जताया है, उसे हर हाल में निभाया जाएगा। शक्तिरानी शर्मा ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा का सपना था कि अंबाला के युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए आईएमटी लगाना जरूरी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here