Home Haryana हरियाणा में कई जिलों में पारा पहुंचा 40 डिग्री के पार, जानिए...

हरियाणा में कई जिलों में पारा पहुंचा 40 डिग्री के पार, जानिए कब तक मौसम में जारी रहेगा उतार-चढ़ाव

180
0

अंबाला (एकता): हरियाणा में पिछले कई दिनों से बढ़ रही गर्मी से आखिरकार लोगों को राहत मिली। प्रदेश में चुभती गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल किया हुआ था। मीडिया सूत्रों के अनुसार मौसम में बदलाव रहने के आसार हैं। 14 जून तक मौसम के प्रदेश में परिवर्तनशील रहने की संभावना है। कहीं-कहीं हवा चलने और आकाशीय बिजली गरजने की संभावना जताई जा रही है।

बारिश के भी आसार जताए जा रहे हैं। 15 व 16 जून को मौसम खुश्क और तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में 20 जून के तक प्री मानसून की संभावना है। हैरानी की बात यह है कि हिसार में गर्मी से लोग काफी परेशान रहे। तापमान 43 डिग्री को पार कर गया। इसके अलावा रोहतक में सबसे कम 34.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला 14 जून तक बरकरार रहेगा। गर्मी का मौसम लोगों को फिर सताएगा। अंबाला में भी मौसम का मिजाज बदला और लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश से सड़कें जलमग्न हो गईं और लोगों को जलभराव के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here