Home Haryana हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु का बयान आया सामने

हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु का बयान आया सामने

187
0

हरियाणा : हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु का बयान सामने आया है। सविधाननिर्माता भीम राव अम्बेडकर ने आजादी से पूर्व की सामाजिक परिस्थितियों को अपनी शिक्षा के दम पर स्वंत्रता के आंदोलन में भी शामिल हुए और भारत के संविधान के एक एक शब्द को अपनी कलम से लिखने का कार्य किया। संविधान निर्माता के साथ साथ भाग्य निर्माता की भूमिका में आये ऐसे महापुरुष को नमन। मुझे खुशी है कि आज भारतवर्ष के नेतृत्व गरीब परिवार से आने वाले पीएम मोदी के हाथ में है। पिछले 9 वर्ष में भारत सरकार कई विकास की योजनाएं लेकर आई ताकि गरीब व्यक्ति को आगे लाया जा सके। बिजली की सुचारू व्यवस्था, नल से जल तक ऐसी तमाम योजनाए लाकर हर वर्ग के कल्याण को लेकर कार्य किये है। मुझे पूरा विश्वास है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश तीव्र गति से आगे बढ़ेगा। पीएम मोदी ने संकल्प लिया है कि भारत 2047 में एक विकसित राष्ट्र के तौर पर उभरेगा। कोरोना के संकट में अनेकों देशों को कोरोना की दवाई देकर अहम भूमिका निभाई। विपक्ष की जो शक्तियां है परिवारवादी इनके खिलाफ मोदी सरकार बखूबी लड़ाई लड़ रही है। हरियाणा के अंदर भी मनोहर सरकार बेहतरीन कार्य कर रही है।

विपक्ष एक जुट होकर बीजेपी के खिलाफ लड़ने की कोशिश कर रहा है लेकिन 2024 में बोजेपी कई सरकार बनेगी। विपक्ष के नेता आदतन झूठ बोलते है, विधानसभा के पटल पर मुख्यमंत्री ने बार बार हर तथ्यों को सामने रखा। पिछले 9 वर्षों में विपक्ष ने अपनी भूमिका सही से नही निभाई। यह विपक्ष के अध्ययन की कमी है कि अनर्गल कर्ज का बार बार जिक्र करते है। मुझे लगता है उन्हें कर्ज के बारे कोई जानकारी नही है। हरियाणा में वित्तीय स्तिथि मजबूत है।

10 साल कांग्रेस की सरकार थी बहादुरगढ से आगे रेलवे लाइन बढ़ा नही पाए, 7.5 हजार रुपये की दर से किसानों को उन्होंने अपने समय मे मुहावजा दिया, जबिक शुरुआती साल में ही मनोहर सरकार ने 3 से 3:15 करोड़ राशि मुहावजा किसानों को देने का काम किया। कांग्रेस की सच्चाई जनता जानती है उनके पास कोई मुद्दा ही नही है। आयर्वेदिक यूनिवर्सिटी मनोहर सरकार ने बनाई लेकिन भूपेंदर हुड्डा को दिखाई नही देता क्योंकि वह लोगो के बीच नही जाते। मनोहर लाल 24 घण्टे लोगो के बीच मे रहने वाले है।  बीजेपी जेजेपी गठबंन्धन मजबूत है, एक स्थायी सरकार देने के लिए गठबंन्धन चलाया जा रहा है। यह गठबंन्धन अपना कार्यकाल पूरा करेगा।

ओपी चौटाला हरियाणा के वरिष्ठ नेता उनकी किसी भी बात को हल्के में नही लेना चाहिए, वह इस बात को मानते है कि बीजेपी का मुकाबला अकेले करना संभव होगा। ओपी चौटाला को हरियाणा में घूमकर यह समंझ आ गयी है कि अकेले बीजेपी से लड़ना कांग्रेस या किसी अन्य पार्टी के बस की बात नही है। भूपेंदर हुड्डा के रहे थे ली चौधरी देवी लाल कांग्रेस में थे ,वह भी इशारा जरूर कर रहे है देश के इतिहास में अपने काले अध्याय पर पश्चताप करना चाहती है तो उन्हें सविधाननिर्माता से माफी मांगनी चाहिए, देश मे अकारण इमरजेंसी लगाने का जो काम किया उसके लिए माफी मांगनी चाहिए, जम्मू कश्मीर में  अनुछेद 370  को पहले क्यों नही समाप्त किया,कश्मीरी पंडितों का पलायन, देश के बाहर जाकर देश के खिलाफ बोलना इन सब के लिए कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here