कुरुक्षेत्र : चन्द्रिका ( TSN)- अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में ब्रह्मसरोवर के तट पर रंगोली बनाई ।
विजेताओं को दिए जाएंगे नकद पुरस्कार
अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में स्कूली बच्चों के लिए भी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है । इसमें रंगोली, पेंटिग और मेहंदी प्रतियोगिता में बच्चे बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं । वहीं 15 दिसंबर को रंगोली प्रतियोगिता का समापन होगा। जिसमें बच्चों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य रूप से कुरुक्षेत्र सीटीएम हरप्रीत कौर शिरकत करेंगी और विजेता बच्चों को पुरस्कार दिए जांएगे







