Karnal, 09 April- आज करनाल स्त्तिथ पंचायत भवन में कष्ट निवारण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता हरियाणा के पीडब्ल्युडी और पब्लिक हेल्थ मंत्री रणबीर गंगवा ने की। उनके साथ करनाल के विधायक जगमोहन आनंद और असंध के विधायक योगेंद्र राणा भी मौजूद रहे। बैठक में जिला उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक समेत कई विभागों के अधिकारी भी पहुंचे। दो घंटे चली इस बैठक में जिलेभर से आए लोगों ने अपनी-अपनी शिकायतें रखीं। मंत्री के सामने 13 शिकायतें आई, जिसमें से 7 समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। 6 पेडिंग रखी गई है, अगली मीटिंग के अंदर उन शिकायतों का समाधान किया जाएगा। संबंधित विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए है कि अधिकारी जनता की शिकायतों का समाधान समय पर करे।
रणबीर गंगवा ने बातचीत में बताया कि सरकार का उद्देश्य जनता की समस्याओं का तुरंत समाधान करना है। उन्होंने कहा कि कष्ट निवारण समिति की बैठकों का यही मकसद है कि लोग सीधे अपनी बात कह सकें और उनके समाधान की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। साथ ही, उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे हर शिकायत को प्राथमिकता से लें और जवाबदेही तय करें।
हिसार एयरपोर्ट के उद्धाटन को लेकर कहा ये
मंत्री ने हिसार एयरपोर्ट के उद्धाटन को लेकर कहा है कि यह हिसार के लिए ही नहीं बल्कि हरियाणा के लिए बहुत बड़ी सौगात है। 14 अप्रैल को पीएम मोदी हरियाणा के पहले एयरपोर्ट का उद्धाटन करेंगे और पहली ही उड़ान अयोध्या के लिए रवाना होगी। वहीं उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग लोगों को गुमराह करने का काम करते है। उनके पास न तो कुछ कहने को है और न ही कुछ करने को। क्योंकि कांग्रेस ने अपने समय में तो कुछ किया नहीं। अब जब बीजेपी के समय में विकास हो रहा है तो वह कांग्रेस को हजम नहीं हो पा रहा। आज जहां सड़के हाइवे से कनेक्ट है वहीं एयर कनेक्टिविटी भी बढ़ेगी।
उन्होंने रणदीप सूरजेवाला के ब्यान पर भी तंज कसा और कहा कि रणदीप सूरजेवाला ने दीवार पर हुए खर्च को लेकर मुद्दा उठाया, जो कि एक भ्रामक बात है। 20 करोड़ रुपए उस दीवार पर खर्च हुआ है। पिल्लरों पर दीवार बनी है। इसलिए रणदीप सूरजेवाला अपनी जानकारी को अपडेट रखे।जनता उसी को चुनती है जो अच्छा काम करते है।कांग्रेस ने अपने शासनकाल में जो कर्म किए, जनता ने उसका फल उन्हें दे दिया।







