Home Haryana अंबाला के रोहतास ने बॉडी बिल्डिंग में लहराया परचम, इंडियन एयर फोर्स...

अंबाला के रोहतास ने बॉडी बिल्डिंग में लहराया परचम, इंडियन एयर फोर्स में करता है नौकरी

211
0

अंबाला (अंकुर कपूर): अंबाला छावनी के छोटे से गांव टुंडला में एक रोहतास (29) नामक युवक ने बॉडी बिल्डिंग में परचम लहराकर हरियाणा का नाम रोशन किया है। बता दें कि रोहतास ने बॉडी बिल्डिंग में इंटरनेशनल लेवल पर दूसरा पदक हासिल किया है। वह पिछले 12 साल से बॉडी बिल्डिंग कर रहा है। इतना ही नहीं वह इंडियन एयर फोर्स में नौकरी भी करता है। उसने दोनों काम को साथ-साथ करने की सोची।

जानकारी के मुताबिक वह बॉडी बिल्डिंग को भी 4 से 5 घंटे देता रहा। उसने सभी युवाओं को कहा कि उन्हें अपने समय निकालकर खेलना चाहिए और नशे की ओर नहीं जाना चाहिए। गांववासी और परिवार ने भी इस जीत पर अपनी ख़ुशी जाहिर की। रोहतास के परिवार वालों का कहना है कि वह अब वर्ल्ड में अपना नाम रोशन करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here