Home Haryana मुख्यमंत्री नायब सैनी के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे भारतीय किसान...

मुख्यमंत्री नायब सैनी के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे भारतीय किसान यूनियन मान ग्रुप

183
0
कुरुक्षेत्र,14 अक्टूबर – भारतीय किसान यूनियन के मान ग्रुप के अध्यक्ष गुणी प्रकाश ने कहा कि पूरे हरियाणा प्रदेश से किसान 17 अक्टूबर को पंचकूला में होने वाले मुख्यमंत्री नायब सैनी के शपथ ग्रहण में जाएंगे। हरियाणा प्रदेश से काफी संख्या में किसानों ने अपनी वोट भाजपा को दी है और किसानों के आवाज  मुख्यमंत्री नायब सैनी है ।
किसान नेता ने कहा कि धान के खरीद में जो भी किसानों के साथ धोखाधड़ी कर रहा है उनके खिलाफ कार्रवाई हो. इस मुद्दे में मुख्यमंत्री नायब सैनी के  सामने भी रखेंगे। प्रदेश भर में धान की बंपर पैदावार हुई है । पूरे हरियाणा से हमारे किसान और समर्थक शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे ,क्योंकि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एक साधारण परिवार से हैं और किसान  के बेटे हैं किसान के दुख दर्द को समझते हैं यह जीत भी किसानों ने उन्हें दिलाई है.  इसीलिए हरियाणा प्रदेश से काफी संख्या में  किसान मुख्यमंत्री नायब  सैनी की शपथ ग्रहण समारोह में जाएंगे। पूरे गाजे बाजे के साथ किसान पहुंचेंगे। किसानों के मुद्दे पर भी बातचीत होगी.
भारतीय किसान यूनियन मान ग्रुप के अध्यक्ष गुणी प्रकाश ने कहा कि  किसानों के लिए जो धान पर  एम एस पी रखी गई है जिन्होंने कच्ची पर्चियां पर 200- 300 रुपए कम भुगतान में धान किसानों की खरीदी उसकी जांच होनी चाहिए और उसका पूरा भुगतान किया जाए जिसने भी लापरवाही की होगी उसके खिलाफ जांच होनी चाहिए.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here