Home Haryana लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर आम आदमी पार्टी...

लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर आम आदमी पार्टी की बैठक..इच्छुक व्यक्तियों ने किए आवेदन

148
0
जींद/चडीगढ़ : चन्द्रिका ( TSN)– आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने  लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर अलग अलग समय पर पार्टी की सभी विंग के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।इस दौरान उनके साथ आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा मौजूद रहे। इसके अलावा बैठक में लीगल, ट्रेड, ओबीसी,  इंटिलक्चुअल, माइनोरिटी, डॉक्टर, महिला, किसान, सीवाईवाईएस, शिक्षा, एक्स सर्विस मैन, लेबर विंग, यूथ, एससी, कल्चर, एक्स एम्प्लॉय, स्पोर्ट्स और ट्रांसपोर्ट विंग के पदाधिकरी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इससे पूर्व काफी संख्या में लोगों ने दूसरी पार्टियों को छोड़कर आम आदमी पार्टी को ज्वाइन किया।
 पदाधिकारियों के सुझावों को भेजा जाएगा  राष्ट्रीय संयोजक और महामंत्री को 
डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी के सभी पदाधिकारियों के साथ लोकसभा चुनावों को लेकर गहन चर्चा की। इस दौरान लोकसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक व्यक्तियों ने अपने आवेदन भी दिए और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव में जीतने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों की राय आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और महामंत्री (संगठन) डॉ. संदीप को भेजी जाएगी। ताकि वो हरियाणा की वास्तविक स्थिति से अवगत हो सकें। उन्होंने कहा कि हरियाणा में इंडिया गठबंधन या अकेले चुनाव लड़ने पर राष्ट्रीय नेतृत्व जो भी फैसला करेगा आम आदमी पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मिलकर पूरा संघर्ष करेंगे और चुनाव जीतेंगे। इस बैठक में राज्यस्तर से लेकर फ्रंट लेवल के अधिकारी भी शामिल हुए।
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के लिए जताया आभार 
डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार इंडिया गठबंधन को मेयर का पद मिला जो देश के लोगों के लिए बेहद खुशी की बात है।  इससे भाजपा की हेराफेरी का पर्दाफाश हो गया है और अंत में सत्य की जीत हुई है। जो वोट इन्होंने चुराए थे उन वोटों को सुप्रीम कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पक्ष में डिक्लेयर किया है उन्होंने  सुप्रीम का आभार व्यक्त किया ।
दिल्ली, पंजाब के बाद चंडीगढ़ में भी आम आदमी पार्टी का राज
आम आदमी पार्टी वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा की सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से देश में लोकतंत्र मजबूत हुआ है और बीजेपी की तानाशाही की करारी हार हुई है।  उन्होंने कहा कि  सुप्रीम कोर्ट ने आठ वोटों को मान्य कर दिया। इससे, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का मेयर चंडीगढ़ में विजयी हुआ। अब दिल्ली, पंजाब और चंडीगढ़ के बाद 2024 में हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here