पंचकुला : चन्द्रिका ( TSN)- पंचकुला के पीडब्ल्यूडी विश्रामगृह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा देर रात पहुंचे । इस दौरान हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी द्वारा स्वागत किया गया । इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुदन सिंह विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता संगठन मंत्री फणींद्र नाथ शर्मा और जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
6 जनवरी को जगत प्रकाश नड्डा का करेंगे रोड शो
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता द्वारा पत्रकारों से बात करते हुए बताया गया की तीन राज्यों के चुनाव के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा हरियाणा में पहुंचे हैं और इससे पंचकूला के कार्यकर्ताओं में काफी जोश देखने को मिल रहा है । उन्होंने कहा कि आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी काफी बड़े मार्जन से जीत दर्ज करेगी और हरियाणा और केंद्र में अपनी सरकार बनाएगी । उन्होंने बताया आने वाली 6 जनवरी को जगत प्रकाश नड्डा का एक बहुत बड़ा रोड शो होगा और कार्यकर्ताओं में इसको लेकर काफी उत्साह है ।







