Home Haryana रोहतक PGIMS में इलाज कराने वाले मरीजों को अब मिलेगी बड़ी राहत,...

रोहतक PGIMS में इलाज कराने वाले मरीजों को अब मिलेगी बड़ी राहत, पढ़ें पूरी खबर

189
0

रोहतक (एकता): हरियाणा के रोहतक पीजीआईएमएस में अब मरीजों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। जहां हर रोज आंखों का इलाज करवाने के लिए काफी मरीज आते हैं। इनमें काला मोतिया, सफेद मोतिया, आंख में चोट लगने सहित कई रोग शामिल हैं। विभाग में आने वाली मरीजों की भीड़ को जल्दी ही बेहतर और सटीक इलाज मिल सकेगा।

मीडिया सूत्रों के अनुसार पीजीआईएमएस के क्षेत्रीय नेत्र विज्ञान संस्थान में इलाज कराने वाले मरीजों व संस्थान के पीजी डॉक्टरों को भी राहत मिलेगी। इसके लिए यहां एक करोड़ की नई मशीनें खरीदी जाएंगी। जिसका जल्द ही काम शुरू किया जाएगा। विभाग को चार नई मशीनें खरीदने की अनुमति मिली है। हर रोज मरीजों का आंकड़ा 400 पार कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here