अंबाला (एकता): हरियाणा में चिलचिलाती गर्मी शुरू हो गई है। लोगों का घर से बाहर निकला मुश्किल हो गया है। तेज गर्म हवाओं ने लोगों को झुलसाकर रख दिया है। ड्यूटी जाने वाले लोगों को तपती गर्मी से जूझना पड़ता है। मीडिया सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान में 2.2 डिग्री सेल्सियस में वृद्धि हुई।
मौसम विभाग का कहना है कि 23 मई तक तापमान में बढ़ोतरी होगी। इसके बाद 23 व 26 मई को फिर से गिरावट दर्ज की आएगी। 27-28 मई को 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। इसके साथ ही बारिश के साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी होगी। जिससे लोगों को इस तपती गर्मी से छुटकारा मिल सकता है।







