अंबाला (एकता): हरियाणा में मौसम का मिजाज बदलने से लोगों को राहत मिली है। प्रदेश के कई जिलों में मंगलवार रात को बारिश का शुरू हुआ दौर बुधवार को भी जारी रहा। मीडिया सूत्रों के अनुसार यमुनानगर में 13.5 एमएम और कुरुक्षेत्र में 7.5 एमएम बारिश हुई। जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई।
जानकारी के मुताबिक मौसम विभाग ने प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। जो गुरुवार को भी रहेगा। बता दें कि 26 व 29 मई को मौसम खराब रहेगा। वहीं जून के पहले सप्ताह तक प्री मानसून गतिविधियों की संभावना बन रही है। तेज हवाएं व हल्की बारिश और कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जारी है। बारिश के असर से प्रदेश के औसत न्यूनतम तापमान में 4.9 डिग्री की गिरावट आई है। इस बार नौतपा नहीं तपाएगा, बल्कि दिन व रात का तापमान सामान्य ही रहेगा।







