Home Haryana हरियाणा में 50 साल का ठंड रिकॉर्ड टूटा, 0°C तक गिरा तापमान

हरियाणा में 50 साल का ठंड रिकॉर्ड टूटा, 0°C तक गिरा तापमान

27
0

नई दिल्ली। हरियाणा और NCR में कड़क ठंड का असर लगातार जारी है। मंगलवार, 13 जनवरी को दिन के तापमान में थोड़ी बढ़त दर्ज की गई, लेकिन लोगों को ठिठुरन से राहत नहीं मिली। मौसम विभाग ने हरियाणा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि 14 जनवरी को येलो अलर्ट रहेगा। घना कोहरा और शीतलहर से लोगों को परेशान रहने का अनुमान है।

गुरुग्राम में रिकॉर्ड ठंड

मौसम विभाग के अनुसार गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो लगभग 50 साल में सबसे कम है। इस ठंड के चलते लोग ठिठुरते नजर आए। हिसार में दिन का तापमान 17.4°C, चंडीगढ़ में 14.3°C और सोनीपत में 18°C रिकॉर्ड किया गया।

अन्य शहरों का हाल

अम्बाला में तापमान 12.1°C, करनाल 14°C, नारनौल 14.2°C और रोहतक 16.3°C दर्ज हुआ। नारनौल में तापमान सामान्य से 6.5°C कम था। सिरसा में अलग-अलग जगहों पर तापमान 12.4°C से 16.9°C के बीच रहा। भिवानी में दिन का तापमान 15°C रहा।

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग ने कहा है कि रात के तापमान में गिरावट जारी रहेगी। 14 जनवरी को भी येलो अलर्ट रहेगा और घना कोहरा व शीतलहर चल सकती है। हालांकि, 14 जनवरी के बाद धीरे-धीरे दिन और रात का तापमान 1-2°C बढ़ने की संभावना है। 17 जनवरी तक मौसम में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here