अंबाला (एकता): यूपीएससी ने मंगलवार यानि 23 मई, 2023 को सिविल सेवा 2022 परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा, 2022 का आयोजन 5 जून, 2022 को किया गया था। मीडिया सूत्रों के अनुसार हरियाणा के कई युवाओं ने इस परीक्षा में बाजी मारी है। उन्होंने काफी अच्छे नंबरों से परीक्षा पास की है।
देश भर में हरियाण की इशिता ने टॉप किया। उसने दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री राम कॉलेज ऑफ कार्मस से इकनॉमिक्स में पढ़ाई की। उसने बताया कि मुझे सफलता की पूरी उम्मीद थी, लेकिन मेरिट लिस्ट में पहले नंबर पर नाम आएगा उसने कभी नहीं सोचा था। जिसकी उसे काफी खुशी है। इशिका की कामयाबी से उसके माता-पिता के अलावा सभी में खुशी की लहर है। उन्होंने बताया कि यहां तक पहुंचने का उनका सपना कठिनाइंयों भरा रहा है। वह IAS बनना चाहती है।

बता दें कि हरियाणा के सोनीपत के ओमेक्स सिटी निवासी निधि कौशिक ने 88वां रैंक से अपने जिले का नाम रोशन किया है। उसने अपनी कामयाबी का श्रेय माता-पिता के अलावा अपने शिक्षकों को भी दिया है। वह आईएएस बनना चाहती है।वहीं दूसरी ओर झज्जर के सेहलंगा गांव की बेटी मुस्कान डागर ने यूपीएससी की परीक्ष में 72वां रैंक हासिल किया।
मुस्कान के परिवार में खुशी का माहौल छाया हुआ है। फतेहाबाद जिले के अभिनव सिवाच ने 12वां स्थान हासिल किया। जुलाना की अंकिता पंवार को 28वां स्थान हासिल हुआ। इस परीक्षा में सबसे ज्यादा लड़कियों ने ही कामयाबी पाई है। उन्होंने परीक्षा में अच्छे नंबर लेकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सभी चयनित उम्मीदवारों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि देश की सेवा कर आप सभी प्रदेश और परिवार का नाम रोशन करें।
हरियाणा के इन युवाओं ने किया टॉप
– झज्जर की मुस्कान डागर ने 72वां रैंक हासिल किया।
– चरखी दादरी के सुनील फौगाट ने 77वां रैंक में कामयाबी पाई।
– फतेहाबाद के गोरखपुर के अभिनव सिवाच ने 12वां स्थान हासिल कर कामयाबी पाई।
– जुलाना के गोसाई खेड़ा की निवासी अंकिता पंवार ने 28वां रैंक हासिल किया।
– सोनीपत की निधि कौशिक ने यूपीएससी में 88वां रैंक हासिल किया।
– महेंद्रगढ की दिव्या ने 105वां रैंक हासिल किया।
– महेंद्रगढ की अभिरुचि यादव ने 317वां रैंक हासिल किया।







