Home Haryana CM खट्टर ने माउंट एवरेस्ट फतह करने पर हरियाणा के बेटे कुलदीप...

CM खट्टर ने माउंट एवरेस्ट फतह करने पर हरियाणा के बेटे कुलदीप को दी बधाई

194
0

बहादुरगढ़ (एकता): हरियाणा के एक और बेटे ने माउंट एवरेस्ट पर फतह हासिल कर देश का नाम रोशन किया है। बता दें कि बहादुरगढ़ के बेटे कुलदीप देशवाल को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बधाई दी है। उन्होंने कहा कि आप भविष्य में भी आसमान की बुलंदियों को छूकर अपने सपनों को पंख लगाओ, ऐसी मेरी कामना है। मीडिया सूत्रों के अनुसार 17 मई को कुलदीप ने माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराया।

बताया जा रहा है कि मूल रूप से बहादुरगढ़ के दुल्हेड़ा गांव के रहने वाले कुलदीप की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल बना हुआ है। उनके माता-पिता भी काफी खुश हैं। फिलहाल वह गुरुग्राम में सनफ्लेक्स ग्लोबल इंडिया नाम से आईटी कंपनी चलाते हैं। खास बात यह है कि कुलदीप का बचपन से ही पर्वतारोही बनने का सपना था। जो आज उसने पूरा किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here