अंबाला (एकता): अंबाला से बीजेपी सांसद रतन लाल कटारिया पंचतत्व में विलीन हुए। मीडिया सूत्रों के अनुसार राजकीय सम्मान के साथ भाजपा सांसद का अंतिम संस्कार किया गया। बता दें कि इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सहित कई विधायक, मंत्री व नेताओं ने शिरकत की। गुरुवार को चंडीगढ़ पीजीआई अस्पताल में रतन लाल कटारिया ने 72 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने सांसद रत्न लाल कटारिया को श्रद्धांजलि दी। केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने सांसद रत्न लाल कटारिया को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष औमप्रकाश धनखड़,विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, गृहमंत्री अनिल विज समेत कई कैबिनेट मंत्रियों ने भी उनको श्रद्धांजलि दी।







