Home Haryana महिला विश्वविद्यालय के इंजीनियर ने की आत्महत्या, कारण अस्पष्ट

महिला विश्वविद्यालय के इंजीनियर ने की आत्महत्या, कारण अस्पष्ट

7
0

सोनीपत | सोनीपत के गांव खानपुर कलां स्थित महिला विश्वविद्यालय में कार्यरत 52 वर्षीय जूनियर इंजीनियर नीरज का शव रोहतक के सनसिटी स्थित उनके आवास पर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। घटना का खुलासा उस समय हुआ, जब उनकी पत्नी घर लौटी और बाथरूम में शव लटका देखा।

मृतक नीरज मूल रूप से दुबलधन गांव, जिला झज्जर के निवासी थे और वर्तमान में परिवार के साथ रोहतक में रह रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी कमलजीत के अनुसार, उन्हें  सूचना मिली थी कि सनसिटी क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव फंदे से लटका हुआ है। पुलिस टीम एफएसएल विशेषज्ञ डॉ. सरोज दहिया के साथ मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पाया गया कि बाथरूम का दरवाजा खुला था और अंदर पंखे से शव लटका हुआ था। पत्नी की मौजूदगी में शव को नीचे उतारा गया।

पुलिस के अनुसार, मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। घटना के समय मृतक की पत्नी घर से बाहर गई हुई थी, जबकि उनका बेटा लखनऊ में पढ़ाई कर रहा है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई के शवगृह में रखवाया गया है। पुलिस का कहना है कि मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here