Home Haryana अनिल विज ने राहुल गांधी के बयान पर किया पलटवार, रणदीप सुरजेवाला...

अनिल विज ने राहुल गांधी के बयान पर किया पलटवार, रणदीप सुरजेवाला को भी लिया आड़े हाथ

317
0

अंबाला (अंकुर कपूर): हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कांग्रसी नेता राहुल गांधी पर जमकर पलटवार किया। बता दें कि विज ने राहुल गांधी के उस समय बयान पर निशाना साधा, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर आरोप लगाए कि एलआईसी की पूंजी डाउन की जा रही है। राहुल ने कहा था कि प्रधानमंत्री सिर्फ एक उद्योगपति को बचाने में लगे हैं।

इस पर विज ने कहा कि मैं पहले भी कह चुका हूं कि राहुल को अदानिया फीवर हो गया है इसीलिए वो चिल्लाते हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार उन्होंने रणदीप सुरजेवाला द्वारा दिए बयान पर भी उन्हें आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को क्यों नजर नहीं आ रहा पहलवान बेटियों का दर्द। विज ने कहा कि राहुल बताए कि सही क्या है। कैसे देश की जनता को गुमराह किया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here