Home Haryana भिवानी के शिक्षण संस्थान में सुबह लगी आग, समय रहते पाया गया...

भिवानी के शिक्षण संस्थान में सुबह लगी आग, समय रहते पाया गया काबू , बड़ा हादसा टला

203
0

भिवानी । शहर के रोहतक गेट पर स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान आकाश इंस्टीट्यूट में शुक्रवार सुबह अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। सुबह के समय उठते धुएं को देख आसपास के लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया।

समय रहते आग पर पाया गया नियंत्रण

फायर ब्रिगेड अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें सुबह 7 बजे से पहले सूचना मिली थी कि रोहतक गेट क्षेत्र में एक संस्थान में आग लगी है। टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया गया। यह आग द्वितीय मंजिल पर शॉर्ट सर्किट के चलते रखे गए कार्डबोर्ड और लकड़ी के फर्नीचर में लगी थी।

नहीं हुआ बड़ा नुकसान, बच्चे सुरक्षित

घटना सुबह के समय हुई, जब संस्थान में न तो कोई छात्र मौजूद था और न ही कोई शिक्षक, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे कोई बड़ा आर्थिक नुकसान भी नहीं हुआ।

फायर विभाग ने राहत की सांस लेते हुए कहा कि अगर सूचना देर से मिलती, तो यह आग बड़ी दुर्घटना का रूप ले सकती थी। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here