अंबाला (अंकुर कपूर): विदेश भेजने के नाम पर फर्जी एजेंटों द्वारा लोगों से लाखों की धोखाधड़ी करने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसा ही मामला अंबाला में सामने आया है। कैथल के रहने वाले कुलविंदर एक फेसबुक की पोस्ट से वीजा दिलवाने वाली कंपनी का नंबर लेते है और 15 लाख में गुरप्रीत नामक व्यक्ति वीजा लगवाने की बात करता है। जिसके बाद जब कुलविंदर एम्बेसी में जाता है तो उन्हें पता चलता है कि उनका कनाडा का वीजा फर्जी है और उन्हें डमी टिकट पकड़ाई गई है।

इस मामले में जानकारी देते हुए शिकायतकर्ता कुलविंदर ने बताया कि फेसबुक की एक पोस्ट से गुरप्रीत का नंबर मिला था जिसने कनाडा का वीजा लगाने के 15 लाख मांगे थे। उन्होंने अपनी जमीन बेचकर और लोन लेकर 15 लाख जमा किए थे। जिसके बाद एम्बेसी जाने पर पता चला कि वीजा नकली है और कनाडा की डम्मी टिकट दी गई है।
इस मामले पर जानकारी देते हुए एसएचओ गौरव कुमार ने बताया कि कैथल के रहने वाले कुलविंदर की शिकायत आई थी कि विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी की गई है। गुरप्रीत और कमल नाम के दो शख्स जोकि पटियाला के रहने वाले है जिन्होंने 10 से 12 लाख रुपए लेकर नकली वीजा थमा दिया है। जिसमें आरोपी गुरप्रीत को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी गुरप्रीत को रिमांड पर लेकर पूरी जानकारी ली जाएगी।







